PM Kisan 22वीं किस्त : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने की तारीख सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे असम के गुवाहाटी से रिमोट का बटन दबाकर किसानों के खातों में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को मिल रहा है।
यह भी देखे : Sarkari Bank Bharti 2026 : 10वीं और 12वीं पास के लिए 7850 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है और पैसा सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है।
किसानों को कितना मिलेगा लाभ
- हर पात्र किसान को ₹2000 की किस्त मिलेगी।
- साल में कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है।
- पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है।
किन किसानों को मिलेगा लाभ
- जिन किसानों का पीएम किसान योजना में पंजीकरण है।
- जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।
- जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है।
- जिनकी जमीन से जुड़ी जानकारी सही है।
PM Kisan 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
अगर किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां किसान यह देख सकते हैं कि किस्त जारी हुई है या नहीं।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ई-केवाईसी जरूर पूरी कर लें। अगर ई-केवाईसी अधूरी होती है तो किस्त का पैसा रुक सकता है। इसके अलावा बैंक खाता आधार से लिंक होना भी जरूरी है। पीएम किसान योजना देश की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देकर खेती के खर्च को कम करने में मदद कर रही है। 13 मार्च को जारी होने वाली 22वीं किस्त से करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है।